मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बिहार के 21 और जिलों में कैंसर डे केयर सेंटर खोला जाएगा। होमी भाभा कैंसर अस्पताल व अनुसंधान केंद्र के प्रस्ताव पर राज्य स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र खोलने को हरी झंडी दे दी है। हालांकि, अभी इसकी अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इन सेंटर को होमी भाभा कैंसर अस्पताल चलाएगा। मुजफ्फरपुर सहित सूबे के 17 जिलों में डे केयर सेंटर पहले से चल रहे हैं। मुजफ्फरपुर में एसकेएमसीएच स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में यह डे केयर सेंटर चल रहा है। उत्तर बिहार में ये डे केयर सेंटर सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली और मधुबनी जिले में खुलेंगे। इसके अलावा अररिया, औरंगाबाद, बांका, बक्सर, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, खगड़िया, कटिहार, लखीसराय, मुंगेर, नवादा, रोहतास, सहरसा, शेखपुरा, सुपौल और सारण जिलों में भी ये सेंटर खुलेंगे। इस ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.