हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 7 -- बिहार में नीतीश कुमार के सांसद पद की शपथ लेने के बाद संभावित नई सरकार के गठन के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 38 अफसर लगभग एक महीने की ट्रेनिंग के लिए मसूरी चले जाएंगे, जहां अखिल भारतीय सेवाओं के अफसरों की प्रशिक्षण अकादमी है। बिहार कैडर के इन 38 अफसरों में 19 जिलों के जिलाधिकारी (डीएम) भी शामिल हैं। उत्तराखंड के मसूरी में स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA- लबासना) में इन आईएएस अफसरों के प्रशिक्षण का तीसरा चरण शुरू होगा। अफसरों की यह अनिवार्य मिड-करियर ट्रेनिंग 11 मई से 5 जून तक चलेगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशिक्षण के लिए मसूरी जाने वाली लिस्ट में शामिल सभी अधिकारियों को वेबसाइट पर ऑनलाइन निबंधन कराने को कहा है। अफसरों को इसकी कागजी प्रति सामान्य प्रशासन विभाग को भी उपलब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.