पटना, अप्रैल 17 -- बिहार के 13 जिलों के जेलों में जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने छापेमारी की। शुक्रवार अलसुबह हुई इस छापेमारी और जांच में जेल के हर हिस्से की सघन जांच की गई। गया, सीतामढ़ी, नालंदा, समस्तीपुर, भोजपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण सहित कई जगहों पर एक ही समय में तलाशी अभियान शुरू हुआ। महानिदेशक जेल के कार्यालय सूत्रों ने बताया कि यह एक रूटीन छापेमारी थी। इसका उद्देश्य जेल के अंदर रहकर अपराध की गतिविधियों को संचालित करने वाले अपराधियों पर नकेल कसना था। हालांकि, किसी भी जेल से आपत्तिजनक सामान की बरामदगी की सूचना मुख्यालय को नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- आधी रात को जेल में हुयी छापेमारी , बंदियों के बीच हड़कंप नालंदा के बिहारशरीफ मंडल कारा में सुबह चार बजे करीब 100 पुलिस जवानों की टीम ने छापेमारी शुरू की। इस दौरान डीएम कुंदन कुमार औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.