बिहार के 123 मेधावी विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाएंगे
पटना, जून 9 -- बिहार के 123 मेधावी विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा के लिए विदेश जाएंगे। मंगलवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र पासवान ने कहा कि 'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप स्कीम' के तहत 123 मेधावी बच्चों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए भेजा जा रहा है। सरकार प्रति छात्र एक करोड़ रुपये खर्च करेगी। उन्होंने महेन्द्रू स्थित डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान यह जानकारी दी। छात्रावास में थियोसोफिकल छात्रावास, अरफाबाद जीडब्ल्यू छात्रावास, सैदपुर छात्रावास, ढेलवा गोसाईं छात्रावास और बाढ़ छात्रावास के पूर्ववर्ती छात्रों की तरफ से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि बिहार के सभी प्रखंडों में डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास और सभी विधानसभा क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.