बिहार के 11 लाख से ज्यादा गरीबों को पक्का घर, केंद्र सरकार ने बड़े तोहफे का किया ऐलान
पटना, अगस्त 20 -- केंद्र सरकार ने बिहार को बड़े तोहफे का ऐलान कर दिया है। इसके तहत बिहार के 11 लाख से ज्यादा गरीब परिवारों को पक्का मकान मुहैया कराया जाएगा। गुरुवार को पटना के बापू सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार में नए पीएम आवास के आवंटन स्वीकृति पत्र मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम आवास के लाभुकों को निर्मित पक्के मकान की चाबी सौंपी। इस मौके पर राज्यभर के दो लाख 35 हजार लाभुकों को चाबी दी गई। उसके साथ ही नए आवास निर्माण की स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। शिवराज सिंह चौहान ने 11 लाख 18 हजार पीएम आवास की स्वीकृति 2026-27 में बिहार के लिए दी है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.