नई दिल्ली, जून 7 -- Bihar Vidyadhan Scholarship 2026: बिहार में मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के होनहार छात्र-छात्राओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (BEPC) ने 'सरोजिनी दामोदरन फाउंडेशन' (SDF) के सहयोग से बिहार इंटरमीडिएट विद्याधन छात्रवृत्ति कार्यक्रम को राज्यभर में प्रचारित-प्रसारित करने का फैसला लिया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन मेधावी बच्चों की पढ़ाई को जारी रखना है, जो पैसों की तंगी के कारण आगे नहीं पढ़ पाते। राज्य परियोजना निदेशक (एसपीडी) नवीन कुमार ने इस संबंध में बिहार के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (DPO) को दिशा-निर्देश जारी करते हुए पत्र लिखा है। यह छात्रवृत्ति योजना आर्थिक रूप से कमजोर...