बिहार के 'सम्राट' की अग्निपरीक्षा आज, एनडीए का बहुमत वाला समीकरण समझिए
नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- Samrat Government Floor Test: सम्राट सरकार आज विधानसभा में अपनी सरकार का विश्वास मत हासिल करेगी। इसके लिए आज विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। इसमें नई सरकार बहुमत साबित करेगी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विश्वासमत का प्रस्ताव रखेंगे। इसके बाद इस पर वोटिंग होगी। फ्लोर टेस्ट को लेकर एनडीए के सभी विधायक बंगाल चुनाव से बिहार लौट गए हैं। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा के बाद 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार बनी है। सीएम सम्राट चौधरी ने दो उपमुख्यमंत्रियों विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव के साथ शपथ ली थी। लिहाजा, नई सरकार को सदन में बहुमत साबित करना है। हालांकि सरकार को बहुमत साबित करने में कोई परेशानी नहीं है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.