बिहार के हेल्थ सिस्टम की खुली पोल, जीवित मरीज ही नहीं अब मुर्दे भी हो रहे रेफर; पोस्टमार्टम के लिए लंबी कतार
प्रधान संवाददाता, जून 15 -- Bihar Health Department News: बिहार की चिकित्सा व्यवस्था में रेफरल सिस्टम की कामचोरी का एक बेहद चौंकाने वाला और गंभीर मामला सामने आया है। भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (JLNMCCH) में हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि यहाँ जीवित मरीजों को तो दूर, अब मुर्दों को भी बड़े पैमाने पर रेफर किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, अनुमंडल और जिला स्तर के अस्पतालों के डॉक्टर सड़ी-गली लाशों का पोस्टमार्टम करने से बचने के लिए उन्हें 'क्रिटिकल केस' लिखकर मायागंज भेज देते हैं। इस वजह से जेएलएनएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस पर शवों का अंबार लग रहा है और लोगों को अपने परिजनों के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कई दिनों तक नंबर का इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे आम जनता को भारी मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।फ़ोरेंसिक साइंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.