बिहार के हितों को ध्यान में रखकर हो फरक्का समझौते का भविष्य : संजय झा
खगडि़या, सितम्बर 10 -- खगड़िया, नगर संवाददाता बिहार के हितों को ध्यान में रखकर फरक्का समझौता हो। यह बातें जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा ने बुधवार को शहर के बछौता स्थित विवाह भवन में फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह बिहार के हितों का समझौता है। यह सूबे के 12 गंगा किनारे के जिलों में आयोजित किए जा रहे हैं और लोगों को फरक्का जल संधि के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1996 में भारत और बंग्लादेश के बीच हुए यह संधि भारत व खासकर बिहार के हित में नहीं था। इसलिए इसका नवीनीकरण नहीं होना चाहिए और अगर कोई संधि होती भी है तो बिहार की वर्ष 2050 तक की जल आवश्यकता को ध्यान में रखकर किया जाए। इस जल संधि के कारण बिहार का जल प्रबंधन पूरी तरह से प्रभावित है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.