बिहार के हर जिले में एय़रपोर्ट, पटना हवाईअड्डे का रनवे विस्तार जल्द; सम्राट चौधरी सरकार का प्लान
हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 20 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में नागरिक उड्डयन का तेजी से विकास हो रहा है। हम लोगों का उद्देश्य अगले पांच वर्षों में हवाई संपर्कता को 10 गुना बढ़ाना है। राज्य सरकार सभी जिलों में हवाई संपर्कता को विकसित करने के लिए रोडमैप तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार को एक अग्रणी नागरिक उड्डयन केंद्र के रूप में विकसित करना है, जिसमें सुरक्षित, निर्बाध और टिकाऊ संपर्क हो। राज्य में हवाई संपर्कता बढ़ने से पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को काफी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यहां रोजगार के नये अवसर उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को लोक सेवक आवास, एक अणे मार्ग में नागर विमानन विभाग, भारत सरकार तथा सिविल विमानन विभाग, बिहार सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया और पदाधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.