चंदौली, सितम्बर 29 -- पड़ाव,हिन्दुस्तान संवाद। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अपने दो दिवसीय काशी दौरे के समापन पर सोमवार की दोपहर पड़ाव स्थित अघोर पीठ श्री सर्वेश्वरी समूह अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। आश्रम पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री ने परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी की चरण पादुका को नमन कर मत्था टेका। इसके बाद उन्होंने श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में सभी के साथ बैठकर दोपहर का प्रसाद भी ग्रहण किया। इसके बाद मंत्री ने आश्रम की ओर से जनहित में निरंतर चल रही चिकित्सा सेवाओं का अवलोकन किया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: पड़ाव आश्रम पहुंचे निशांत, बाबा का लिया आशीर्वाद आश्रम में कुष्ठ रोगियों के साथ-साथ आ...