एक प्रतिनिधि, मार्च 25 -- बिहार के एक स्कूल में पंखा चलाने को लेकर छात्राओं के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक छात्रा की जान चली गई है। समस्तीपुर जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र स्थित सहोरबा मध्य विद्यालय में कक्षा में पंखा चलाने को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें चौथी की 11 वर्षीय छात्रा स्मृति कुमारी की मौत हो गई। सोमवार को छात्राओं के बीच हुई मारपीट में स्मृति गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए सीतामढ़ी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया। हालांकि, पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पिता द्वारा मंगलवार को पुलिस को दी गई। मृतका इंदरवा पंचायत के वार्ड 17 निवासी जितेंद्र राय की पुत्री थी। एफआईआर के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे पंखा चलाने को लेकर कहासु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.