बिहार के स्कूल-कॉलेजों में तैनात होंगी पुलिस दीदी, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 17 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि रक्षाबंधन के दिन से राज्य के स्कूलों-कॉलेजों में छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस दीदी की तैनाती होगी। उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों की सुरक्षा और उनका मान-सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हमने पुलिस दीदी को पांच हजार स्कूटी और मोटर साइकिल दी है। बिहार को सुरक्षित और समृद्ध राज्य बनाने के संकल्प के साथ राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर गांधी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राज्य के लोगों को संबोधित किया। करीब 50 मिनट के भाषण में उन्होंने कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में विद्यार्थियों का विश्वास सर्वोपरि है। बिहार में परीक्षाओं को सुचारु, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं आधुनिक बनाने के लिए हाईको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.