एक प्रतिनिधि, दिसम्बर 14 -- एशिया के सबसे बड़े और ऐतिहासिक सोनपुर मेला में इस साल बिहार के अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने कला की नई इबारत लिख दी है। पौराणिक गज-ग्राह युद्ध और भगवान विष्णु द्वारा सुदर्शन चक्र से ग्राह वध की कथा को आधार बनाकर मधुरेंद्र ने 50 अद्वितीय रेत मूर्तियां तैयार कर वह रिकॉर्ड स्थापित कर दिया, जिसे एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक रूप से मान्यता दी है। मुंगेर के रहने वाले सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को प्रमाणन संख्या ABWR2405045 के साथ यह सम्मान दिया गया है। इससे विश्वस्तरीय कलाकारों की श्रेणी में उनका कद बढ़ गया है। एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंटरनेशनल चेयरमैन अविनाश डी. सुकुंदे ने ईमेल के माध्यम से मधुरेंद्र को बधाई देते हुए लिखा कि उनकी मेहनत, समर्पण और रचनात्मकता ने उत्कृष्टता का नया मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.