बिहार के सुल्तान मिर्जा का गैंग यूपी में कर रहा हवाला कारोबार, कोडवर्ड KG ऐसे बढ़ता 'वजन'
प्रमुख संवाददाता, जुलाई 24 -- 250 करोड़ रुपये की ठगी में बिहार के सुल्तान मिर्जा गिरोह के राजवीर सिंह और शिवम सिन्हा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के हाथ सनसनीखेज साक्ष्य लगे हैं। यूपी पुलिस के मुताबिक दोनों शातिरों से पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह ठगी की रकम का इस्तेमाल हवाला कारोबार में भी करता है। गिरोह से जुड़े तमाम साइबर ठग देश समेत विदेश तक फैले हैं। इन्हीं की मदद से सरगना हवाला का काम कर रहा है। कुछ ही घंटों में यह गिरोह कहीं भी करोड़ों रुपये ट्रांसफर कर देता था। इसके लिए गिरोह ने बाकायदा नियम भी तय कर रखे हैं। एक दिन में दो ही बार रुपये ट्रांसफर करते हैं, वह भी दो घंटे के अंतराल में। गिरोह ने कोड भी बना रखा है। एक केजी मतलब एक लाख और दो केजी मतलब दो लाख ट्रांसफर करने हैं। रकम के हिसाब से 'केजी' का वजन बढ़ता जाता है। शातिरों ने हवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.