पटना, फरवरी 10 -- बिहार में आयकर विभाग की रेड से खलबली है। राज्य के सीमांचल इलाके में सक्रिय पैनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापेमारी की सूचना है। आईटी की एक टीम सुपौल में पैनोरमा ग्रुप से जुड़े स्कूल, हॉस्पिटल आदि की जांच कर रही है। यह ग्रुप रियल इस्टेट क्षेत्र में भी सक्रिय है। इसके मालिक संजीव मिश्रा बताए जाते हैं। सबसे प्रमुख छापेमारी छातापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर स्थित पनोरमा ग्रुप के पनोरमा पब्लिक स्कूल परिसर में की गई, जहां कई वाहनों से पहुंची आयकर विभाग की टीम ने परिसर को चारों ओर से घेरकर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार, सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। छापेमारी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और मीडिया कर्मियों को स्कूल परिसर व आसपास के इलाके से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.