सीवान, मई 18 -- Siwan Half Encounter: बिहार पुलिस एक बार फिर अपराधी पर कहर बनकर टूटी है। अब सीवान जिले में पुलिस ने एक अपराधी को गोली मार है। सीवान में पुलिस ने ज्वेलरी लूटकांड के एक आरोपी का हाफ एनकाउंटर किया है। अपराधी का नाम अंकित कुमार बताया जा रहा है। बताया जा रह है कि पुलिस की गोली लगने से अपराधी अंकित कुमार घायल हो गया है। घायल अंकित को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। सीवान जिले के जामापुर में आभूषण दुकान लूटकांड के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में सोमवार की अहले सुबह में पैर में गाली मारी है। जख्मी आरोपित की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट निवासी अंकित कुमार सिंह के रुप में की गई है। उसे दोनों पैर में गोली लगने की बात बताई जा रही है। मालूम हो कि 5 मई को दिन दहाड़े ज्वेलरी दुकान से करीब 20 लाख की लूट हुई थी। पुलिस से मुठभ...