दुमका, मार्च 13 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी थाना क्षेत्र में बीते बुधवार की रात एक युवक को बच्चा चोर समझ कर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बता दें कि इन दोनों बच्चा चोरी की अफवाहों का बाजार जगह जगह गर्म है। संदिग्ध हालत में अनजान लोगों के ग्रामीण क्षेत्र में नजर आने के बाद अक्सर लोगों को संदेह होता है। बुधवार की रात अनजान युवक जब नजर आया, तो ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझकर रस्सियों से बांध दिया। इस दौरान कुछ ग्रामीण उक्त युवक के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। तत्काल मामले की जानकारी जरमुंडी डीएसपी सह पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल को दी गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम एवं पेट्रोलिंग गाड़ी को भेज कर युवक को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया। युवक की पहचान बिहार के सिवान जिला अंतर्गत धनौती थाना क्षेत्र के आदित्य शर्मा के रूप में हुई...