बिहार के सासाराम से जुड़ा बोकारो के ब्राउन शुगर नेटवर्क का तार
बोकारो, अगस्त 3 -- माराफारी थाना क्षेत्र के डुमरो से ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार तस्कर गनी अंसारी से पूछताछ में बोकारो में सक्रिय सूखे नशे के नेटवर्क को लेकर अहम खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क का सीधा संबंध बिहार के सासाराम से है। सासाराम नेटवर्क से जुड़ी एक महिला बोकारो और आसपास के क्षेत्रों में तस्करों तक ब्राउन शुगर की खेप पहुंचाने का काम करती है। मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने सोमवार को माराफारी इंस्पेक्टर मोहम्मद आजाद खान के साथ आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 50 वर्षीय पेशेवर तस्कर गनी अंसारी को एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर बिहार पुलिस से भी संपर्क किया गया है और संयुक्त कार्रवाई की तैयारी चल रही है। पुलिस के अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.