हिन्दुस्तान संवाददाता, अप्रैल 1 -- बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में अगरेर थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव में करीब एक सप्ताह पहले पति हसन रजा की हत्या से आहत महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहर खा ली। जिसमें महिला की मौत हो गई। वहीं दोनों बच्चों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि सूचना पर अस्पताल पर पहुंची पुलिस ने महिला की बयान लेने की कोशिश की थी। लेकिन, स्थिति में सुधार नहीं होने पर पुलिस रेशमा खातून का बयान नहीं दर्ज कर सकी थी। बताया जाता है कि सोमवार देर शाम महिला ने पहले अपने दोनों बच्चों को जहर(सल्फास) खिलायी। फिर खुद भी सल्फास की गोली खा ली थी। जिसके बाद तीनों की स्थिति बिगड़ने लगी। जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में तीनों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.