दुमका, जनवरी 29 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि।बिहार के सहकारिता विभाग सह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ प्रमोद कुमार बासुकीनाथ मंदिर पहुंचे। इस मौके पर बासुकीनाथ मंदिर में उनके तीर्थ पुरोहित सुमित पांडेय उर्फ फाइटर बाबा, सहयोगी विक्की मिश्रा, बबलू ठाकुर व अन्य ने मंत्री और उनके समर्थकों को विधि विधान से पूजा कराया। इस क्रम में मंत्री डॉ प्रमोद कुमार ने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की। बासुकीनाथ बाबा मंदिर में पूजा करने के बाद मंत्री ने माता पार्वती, माता काली व शत्रु संहारिणी बगलामुखी माता के मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना और आरती की। पूजा-अर्चना के उपरांत बासुकीनाथ स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस में क्षणिक विश्राम के पश्चात अपने समर्थकों के साथ पटना के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर जरमुंडी थाना के डीएसपी सह था...