बिहार के सरकारी शिक्षकों पर सम्राट सरकार ने लगाई लगाम, कोचिंग-ट्यूशन पढ़ाने पर आज से ही प्रतिबंध
हिन्दु्स्तान ब्यूरो, जून 11 -- बिहार की सम्राट सम्राट सरकार ने राज्य के सरकारी शिक्षकों के लिए सख्त फरमान जारी किया है। अब सरकारी विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं किसी कोचिंग संस्थान में नहीं पढ़ा सकेंगे। यही नहीं, निजी तौर पर बच्चों को ट्यूशन देने और अन्य व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में भी उनके पढ़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई टीचर ऐसे संस्थानों से जुड़ा पाया जाता है तो इसे शिक्षक आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। नई व्यवस्था आज से ही लागू कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा के निदेशक सज्जन आर ने गुरुवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) को इस संबंध में पत्र जारी किया। इसमें सभी डीईओ से कहा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.