अररिया, मार्च 28 -- अररिया, निज संवाददाता सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने बिहार सरकार द्वारा राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' का सामूहिक गायन सुनिश्चित करने के निर्णय को अत्यंत सराहनीय व प्रेरणादायक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करेगी, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति, गौरवशाली इतिहास एवं राष्ट्रीय मूल्यों से भी जोड़ने का कार्य करेगी। इतना ही नहीं सांसद ने कहा कि विद्यालय केवल शैक्षणिक ज्ञान के केंद्र नहीं होते, बल्कि वे नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के निर्माण की आधारशिला भी होते हैं। 'वंदे मातरम' जैसे राष्ट्रगीत का नियमित सामूहिक गायन विद्यार्थियों के भीतर अनुशासन, एकता एवं देश के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करेगा। सांसद प्रदीप सिंह नेबिहार सरकार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.