बिहार के सरकारी विद्यालयों को अब आजीवन ले सकते हैं गोद, मॉडल स्कूलों में जेईई और नीट की मुफ्त कोचिंग भी
मुख्य संवाददाता, अगस्त 10 -- बिहार के 73 हजार से भी अधिक सरकारी विद्यालयों के पूर्ववर्ती छात्र, आम नागरिक, एनआरआई, एनजीओ या सीएसआर के माध्यम से कंपनियां गोद ले सकती हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा विकसित किए जा रहे मेरा विद्यालय, मेरा स्वाभिमान पोर्टल से कोई भी पूर्व छात्र समूह, संगठन, कॉरपोरेट या एनआरआई किसी एक विद्यालय को भी गोद ले सकते हैं। तीन वर्ष, पांच वर्ष या लाइफटाइम के लिए गोद लिया जा सकता है। शिक्षा विभाग द्वारा अधिवेशन भवन में रविवार को आयोजित प्रशिक्षण-सह-चिंतन शिविर में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डा. त्यागराजन एसएम ने प्रस्तुतीकरण के दौरान यह जानकारी दी। समिति अध्यक्ष ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय की आवश्यकताओं को समझ इसे पोर्टल पर प्रदर्शित करेंगे और उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.