बिहार के सरकारी अस्पतालों से दवाएं चुराकर बांग्लादेश में बेचता था गैंग, सरगना गिरफ्तार; 20 करोड़ का माल जब्त
प्रधान संवाददाता, जून 2 -- Bihar Crime News: बिहार में सरकारी दवाओं की बड़े पैमाने पर तस्करी करने वाले एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। ये धंधेबाज पटना समेत कई जिलों के सरकारी अस्पतालों (PHC और CHC) से जीवनरक्षक और प्रतिबंधित दवाएं चुराकर उन्हें पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा सीधे बांग्लादेश में ऊंचे दामों पर बेचते थे। इस पूरे नेटवर्क में करीब 20 से 25 लोग शामिल हैं। रविवार को वैशाली जिले के हाजीपुर से नशीली दवाओं के मुख्य सौदागर और गिरोह के सरगना नीरज कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने कई हैरान करने वाले सच आए हैं।पहले दिल्ली से चलता था सिंडिकेट गिरफ्तार सरगना नीरज कुमार ने पूछताछ में कबूला है कि पहले यह पूरा काला धंधा देश की राजधानी दिल्ली से चलता था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से उसने बिहार के हाजीपुर को ही अपना अड्डा बन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.