बिहार के सभी 36 सदर अस्पतालों में अब रात में भी मिलेगा इमरजेंसी सेवा, इलाज के साथ जांच भी होगी
हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 14 -- बिहार के सभी सदर अस्पतालों में अब रात में भी इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। मरीजों को इलाज के साथ ही रात में पैथोलॉजी जांच की सुविधा भी मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सदर अस्पतालों में रात्रिकालीन आवश्यक पैथोलॉजी जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इससे देर रात होने वाले आपातकालीन मामलों में जिला स्तर पर ही मरीजों को इलाज और जरूरी जांच की सुविधा एक ही स्थान पर मिल सकेगी। राज्य के 38 जिलों में वर्तमान में 36 सदर अस्पताल संचालित हैं। पश्चिमी चंपारण (बेतिया) और दरभंगा में मेडिकल कॉलेज अस्पताल होने के कारण अलग से जिला अस्पताल नहीं है। शेष सभी जिलों के सिविल सर्जनों को स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया है कि रात्रिकालीन इमरजेंसी सेवाओं के साथ आवश्यक पैथोलॉजी जांच की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.