पटना, जुलाई 28 -- बिहार के सभी स्कूलों में अब सेटरडे को हाफ-डे रहेगा। स्कूलों में शनिवार को पूरे दिन पढ़ाई नहीं होगी, बल्कि आधा दिन ही विद्यालय चलेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह घोषणा की है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लोगों के द्वारा यह मांग की जा रही थी। बिहार विधान मंडल के मॉनसून सत्र में भी यह मुद्दा उठा। उसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों को उन्होंने इस ओर कदम उठाने के निर्देश दे दिए हैं। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 2020 के तहत यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुंगेर जिले के असरगंज में राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार के सभी स्कूलों में शनिवार को हाफ-डे करने की घोषणा की। अब राज्य के सभी स्कूल शनिवार को आधा दिन ही चलेंगे। ट...