हिन्दुस्तान ब्यूरो, जनवरी 11 -- बिहार के सभी जिलों में शहर की सड़कों पर बेतरतीब चल रहे ऑटो और ई-रिक्शा का रूट तय होगा। शहर की किस सड़क पर कितने ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन हो, परिवहन विभाग ने इसे नये सिरे से निर्धारित करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनी समिति ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन को नियंत्रित करेगी। वहीं, प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में बनी समिति इस व्यवस्था की निगरानी करेगी। विभाग ने इस बाबत सूबे के सभी जिलाधिकारी व प्रमंडलीय आयुक्तों को निर्देश दिया है। रूट के हिसाब से ऑटो और ई-रिक्शा को लाल, पीला, नीला, हरा आदि रंग और कोड भी आवंटित किया जाएगा। जिस रूट पर अनुमति दी जाएगी, अनिवार्य रूप से उसी पर संबंधित वाहनों का परिचालन करना होगा। ऐसा नहीं होने पर ऑटो और ई-रिक्शा को जब्त किया जाएगा। साथ ही चालकों पर भी कार्रव...