बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में एक समान होगा दाखिला कोटा, समान अंक पर किसे मिलेगा एडमिशन
मुजफ्फरपुर, जून 6 -- बिहार के विश्वविद्यालयों में स्नातक और पीजी में एक समान दाखिला कोटे की तैयारी की जा रही है। समर्थ पोर्टल से दाखिले में इस नियम का पालन किया जाएगा। एक समान कोटा का प्रस्ताव विश्वविद्यालयों को दिया गया है। हालांकि, अधिसूचना जारी नहीं की गई है। बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में समर्थ पोर्टल से ही सारे दाखिले लिये जाने हैं। लोकभवन ने निर्देश कुलपतियों को दे दिया है। बीआरएबीयू के समर्थ के नोडल प्रो. राम कुमार का कहना है कि अभी इन प्रस्तावों पर मंथन चल रहा है। कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। समर्थ की तरफ से बैठकों में इसका प्रस्ताव दिया गया था। विवि में नामांकन के समय एनआरआई, एनसीसी, आदि का कोटा होता है। कम नंबर वाले छात्रों को इस कोटे से दाखिले में फायदा होता है। यह भी पढ़ें- बिहार के विश्वविद्यालयों में अब 2026-27 सत्र से '...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.