हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 25 -- बिहार के सभी प्रमुख जलाशयों और डैम को टूरिस्ट हब के रूप में विकसित किया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में पर्यावरण पर्यटन (इको टूरिज्म) की समग्र योजना तैयार करने का निर्देश दिया है। इसके तहत बिहार की सभी प्रमुख ऐतिहासिक धरोहरों, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों को इको टूरिज्म से जोड़ा जाएगा। सीएम ने शनिवार को पटना में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में इको टूरिज्म (पर्यावरण पर्यटन) से संबंधित समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि राज्य में इको टूरिज्म की काफी संभावनाएं हैं। बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के सभी जिलों में स्थित सरकारी जलाशयों के निकट पर्यटकीय सुविधाएं तथा जल संसाधन विभाग के सभी डैम के पास इको टूरिज्म की संरचनाएं विकसित ...