बिहार के सभी जिलों में 24 नवंबर से 'सुशासन दिवस-नीतीश संवाद', जेडीयू का क्या है प्लान
हिन्दुस्तान ब्यूरो, नवम्बर 10 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जनता दल (यूनाइटेड) ने पूरे बिहार में 'सुशासन दिवस-नीतीश संवाद' कार्यक्रम आयोजित करने का प्लान बनाया है। इसके तहत जदयू 24 नवंबर को सभी जिलों में 'सुशासन दिवस-नीतीश संवाद' कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसके माध्यम से पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की मौजूदगी में वर्चुअल बैठक हुई। इसमें जिला कार्यक्रम प्रभारी, जिलाध्यक्ष और विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में नीतीश कुमार ने तैयारियों की जानकारी ली और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.