पटना, मई 2 -- श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण के सचिव दीपक आनंद ने कहा है कि पूरी दुनिया में बिहार के श्रमिकों ने अपनी अलग पहचान बनाई है। विश्व के ऐसे कई देश हैं, जहां वे अपने आप को इस तरह स्थापित कर लिए हैं कि सत्ता में भी उनकी विशेष और अहम भागीदारी है। आज वे अपने हित में नियम बनाते हैं। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में सचिव ने कहा कि राज्य के श्रमिक भाई कही भी जायेंगे तो अपनी बुद्धि, विवेक और कार्यक्षमता से अपना लोहा मनवायेंगे। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर रंगमटिया में विधिक शिविर आयोजित विभाग श्रमिकों के लिए लाभकारी योजनाओं पर कार्य कर रहा है। विभाग की ओर से श्रमिकों को जन्म से लेकर मृत्यु तक का लाभ दिया जाता है। बिहार भवन एवं अन्य सन्...