बिहार के श्रद्धालु ने 400 ग्राम वजनी चांदी का नाग भोलेनाथ पर किया अर्पित
दुमका, अप्रैल 1 -- जरमुंडी। बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया से आए एक श्रद्धालु ने बाबा बासुकीनाथ पर करीब 400 ग्राम वजनी चांदी का नाग अर्पित किया। श्रद्धालु ने बताया कि भोलेनाथ की कृपा से अभीष्ट कामना की पूर्ति होने पर उन्होंने पूर्व संकल्पित अनुसार चांदी का यह नाग अर्पित किया। इस मौके पर श्रद्धालु ने मंदिर के सहायक प्रबंधक सुभाष राव, मंदिर फुलधारिया मुन्ना राव, नरेश राव, टेस्का, मंदिर गार्ड कपिलदेव पंडा, उदय मंडल, गुड्डू ठाकुर के मौजूदगी में चांदी का यह नाग मंदिर प्रबंधन को सौंपा व रसीद प्राप्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.