पटना, जनवरी 1 -- विश्व के किसी भी कोने से बिहार के शूटिंग लोकेशन को अब आसानी से खोजा जा सकता है। यह बिहार स्टेट फिल्म विकास निगम की वेबसाइट से संभव हो सका है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं वित्त विभाग की सचिव रचना पाटिल ने गुरुवार को निगम की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने कहा कि यह वेबसाइट बिहार के सभी शूटिंग स्थलों को अत्यंत प्रभावी एवं आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करती है, जिससे उपयोगकर्ता को वास्तविक अनुभव की अनुभूति होती है। इस वेबसाइट से उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरों के जरिये बिहार के शूटिंग लोकेशन को आसानी से खोजा जा सकता है। श्री कुमार ने बताया कि इस वेबसाइट पर राज्य के कलाकारों का विस्तृत विवरण है। साथ ही यह वेबसाइट एक ऐसा इकोसिस्टम प्रदान करती है, जिससे विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्...