नगर संवाददाता, मार्च 2 -- Vaishali News: बिहार के वैशाली जिले में बड़ा हादसा हो गया है। जिले के लालगंज प्रखंड के सराय थाना क्षेत्र में स्थित अनवरपुर गांव में रविवार को शौचालय की टंकी साफ करने के दौरान एक 17 वर्ष किशोर समेत चार लोगों की मौत हो गई। मरने वाले तीनों भाई की मौत 17 वर्षीय किशोर प्रियांशु को बचाने में गई। जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर शौचालय की टंकी में बोरिंग वाली पाइप डालकर सफाई की जा रही थी। इसी दौरान पैर फिसलने से सोखता टंकी में प्रियांशु गिर गया। उसे बचाने के लिए उसके दोनों चाचा एक-एक कर उतरे और बाहर नहीं निकले। तब प्रियांशु के पिता भी तीनों के बचाने के लिए टंकी में उतरे और उनकी भी मौत हो गई। पड़ोस के भी तीन युवक बचाने के लिए उतरे। इसी बीच दमकलकर्मी भी पहुंच गए और यंत्र की मदद से सभी लोगों को कुएं से बाहर निकाला और सभी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.