वैशाली, अगस्त 13 -- बिहार में सुबह-सुबह अपराधियों ने बड़ा तांडव मचाया है। यहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक ठेकेदार को गोलियों से भून डाला है। इस वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के घर चीख-पुकार मचा है और लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं। वैशाली जिले के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी पश्चिम निवासी ठेकेदार रामनरेश राय की गोली मारकर हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उन्हें लगभग 10 गोली मारी है। रामनरेश राय सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे और अपने घर से कुछ दूर गए थे कि दो बाइक से पहुंचे चार अपराधियों ने यह खूनी खेल खेला। अपराधी रामनरेश राय को गोली मारकर आराम से वहां से भाग निकले। मृत रामनरेश राय पीएचईडी रेल, पथ निर्वहन विभाग के साथ अन्य विभाग में ठेकेदारी का काम करते थे। इस संबंध में एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि रा...