बिहार के विश्वविद्यालय और कॉलेजों में शिक्षकों के प्रोमोशन की शर्तें तय, 70 फीसदी कक्षाएं लेना भी अनिवार्य
हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 26 -- अब बिहार के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्राध्यापकों की प्रोन्नति का आधार उनका काम होगा। राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सय्यद अता हसनैन ने प्राध्यापकों की पदोन्नति के लिए कॅरियर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस)-2026 नियमावली को मंजूरी दे दी है। नई व्यवस्था में सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि शिक्षकों को न्यूनतम 70 प्रतिशत कक्षाएं लेना अनिवार्य होगा। यह नियमावली 24 जुलाई से प्रभावी हो गई है। इसके साथ ही कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में लंबे समय से लंबित प्रोन्नति का रास्ता भी साफ हो गया है। नई नियमावली के अनुसार विवि से संबद्ध कॉलेजों और धार्मिक अल्पसंख्यक कॉलेजों में कार्यरत प्राध्यापकों को अब उनके काम और शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर समयबद्ध पदोन्नति मिलेगी। असिस्टेंट प्रोफेसर अपने प्रदर्शन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.