बिहार के विश्वविद्यालयों में होगी लाइब्रेरियन की बहाली
मुजफ्फरपुर, मई 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू समेत सूबे के सभी विश्वविद्यालयों में लाइब्रेरियन की बहाली होगी। शिक्षा निदेशालय से रिक्तियां मांगी जाने के बाद बीआरएबीयू प्रशासन ने सभी कॉलेजों के प्राचार्य और विभागाध्यक्षों से लाइब्रेरियन के खाली पदों की जानकारी मांगी है।
लाइब्रेरियन की कमी बिहार के विश्वविद्यालयों में एक दशक से अधिक से लाइब्रेरियन की जगह खाली है। इसके कारण न किताबों की देखरेख हो रही और न छात्रों को किताबें इश्यू हो रही हैं। जानकारी देने के लिए बीआरएबीयू प्रशासन ने सभी कॉलेजों को एक फार्मेट भी भेजा है। बीआरएबीयू के कॉलेजों और पीजी विभागों को असिस्टेंट लाइब्रेरियन, डिप्टी लाइब्रेरियन और लाइब्रेरी असिस्टेंट की कितनी जगह खाली है, इसके बारे में भी बताना है। यह जानकारी रोस्टर के अनुसार भेजनी है। कॉलेजों और विभागों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.