मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार के विश्वविद्यालयों में अब पीजी डिप्लोमा की भी डिग्री मिलेगी। पीजी के नये रेगुलेशन में इसका प्रावधान किया गया है। पीजी के दो वर्षीय कोर्स में नामांकन लेने वाले छात्र अगर एक वर्ष में ही एग्जिट करना चाहते हैं तो उन्हें पीजी डिप्लोमा की डिग्री दी जायेगी। लोकभवन ने नये सत्र से ही इसे लागू करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- 3 साल की ग्रेजुएशन करने वाले भी 1 वर्ष का पोस्ट ग्रेजुएशन कर सकेंगे, मिलेगी पीजी डिप्लोमा डिग्रीपीजी डिप्लोमा की फीस पीजी डिप्लोमा की डिग्री के लिए छात्रों को 44 क्रेडिट पूरा करना होगा। बीआरएबीयू समेत सभी विश्वविद्यालयों में नये सत्र से एक वर्षीय पीजी और दो वर्षीय पीजी की पढ़ाई शुरू होगी। तीन वर्ष की स्नातक की डिग्री लेने वाले दो वर्ष की पीजी करेंगे और चार वर्ष क...