नई दिल्ली, जून 2 -- बिहार के कॉलेजों में नियमित पढ़ाई के लिए अंशकालीन फैकल्टी रखे जाएंगे। सोमवार को बिहार लोकभवन में कुलपतियों के साथ बैठक में राज्यपाल सह कुलाधिपति सय्यद अता हसनैन ने यह निर्देश दिये। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप पर्याप्त शिक्षक रहेंगे, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके। उन्होंने कुलपतियों से छात्र-छात्राओं के साथ नियमित संवाद करने तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर ध्यान देने और कक्षाओं के सतत अनुश्रवण को कहा। बैठक में सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत राज्य के विभिन्न प्रखंडों में खुलने वाले 211 नए डिग्री महाविद्यालयों की प्रगति की समीक्षा की गई। राज्यपाल ने इन महाविद्यालयों के लिए भूमि की उपलब्धता, भवन निर्माण, आवश्यक आधारभूत संरचनाओं की व्यवस्था तथा ...