नई दिल्ली, जनवरी 22 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने बिहार में पार्टी विधायकों को लेकर चल रही अटकलों के बीच सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया है। पार्टी विधायकों के साथ शुक्रवार को चर्चा कर उनका भरोसा जीतने की कोशिश करेगी, ताकि पटना में चल रही अटकलों पर विराम लगाया जा सके। बिहार में कांग्रेस के छह विधायक हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। होने वाली इस बैठक में विधायकों के साथ विधान परिषद के सदस्यों, लोकसभा व राज्यसभा से सांसदों को भी बुलाया गया है, ताकि बिहार में पार्टी की भावी रणनीति पर चर्चा की जा सके। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व विधायकों से बात कर उनकी नाराजगी, असंतोष और संगठन से जुड़ी जमीनी समस्याओं को समझने की कोशिश करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.