जहानाबाद, मई 19 -- अरवल, निज संवाददाता। पटना से रोहतास जाने के क्रम में अरवल पहुंचने पर सूबे के खाद्य आपूर्ति मंत्री अशोक चौधरी का जदयू के प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल के नेतृत्व में एनडीए के नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

सरकार की प्रतिबद्धता इस मौके पर मंत्री ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में विकास के प्रति कटिबद्ध है। सभी क्षेत्रों में चहुंमुखी विकास हो रहा है। विगत 21 वर्षों के शासनकाल में नीतीश कुमार ने बिहार को एक विकसित राज्य के श्रेणी में खड़ा कर दिया है उसी को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

महिला सशक्तिकरण पर ध्यान उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। महिला सशक्तिकरण के लिए नीतीश कुमार का विशेष ध्यान है। उनका सोच है कि ज...