पटना, अप्रैल 5 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने सत्तापक्ष के नेताओं पर निशाना साधा है। रविवार को जारी बयान में राजद नेता ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव जब एनडीए सरकार की विफलताओं को उजागर करते हैं तो सत्ताधारी दल के नेताओं को नागवार गुजरता है। लेकिन हकीकत है कि सत्ताधारी दल के नेता बिहार के विकास के मसले पर सार्वजनिक बहस नहीं कर सकते हैं। नेता प्रतिपक्ष हमेशा जनता से जुड़े मुद्दों की बात करते हैं। नीति आयोग और आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़ों ने बिहार की वास्तविक तस्वीर देश के सामने रख दी है, जो कि रोंगटे खड़े करने वाला है। हर मामलों में बिहार पिछड़ा हुआ है। बिहार गरीब प्रदेश की श्रेणी में है। इस सच्चाई को स्वीकार करने में जदयू-भाजपा सरकार को झिझक नहीं करनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.