बिहार के विकास को सम्राट सरकार संकल्पित : संजीव
पटना, जून 15 -- प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने कहा कि बिहार को विकसित करने के लिए सम्राट सरकार संकल्पित है। सोमवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो टूक कहा है कि अधिकारियों को ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ काम करना होगा। बिहार सरकार भ्रष्टाचार को जड़ मूल से समाप्त कर विकास की रफ्तार तेज करना चाहती है। मुख्यमंत्री का यह कहना कि न सोना है, न सोने देना है, न खाना है न खाने देना है, इससे उनका संकल्प दिखता है। वे विकसित भारत-समृद्ध बिहार के इरादों के साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक हर हाल में पहुंचाना चाहते हैं। यह भी पढ़ें- ना सोना है, ना सोने देना है; सम्राट चौधरी ने अफसरों से कहा- ना खाना है, ना खाने देना है यह भी पढ़ें- बिहार का खजाना नहीं हुआ है खाली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.