छपरा, अप्रैल 7 -- जदयू नेता व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने की बाबा हरिहरनाथ की पूजा कालीघाट पर काली मंदिर और गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम में भी पूजा - अर्चना की कालीघाट पर चल रहे निर्माण कार्यों को भी देखा मंदिर के पुजारियों से मंदिर के निर्माण व इतिहास की ली जानकारी हाजीपुर कौनहारा घाट के लिए किए प्रस्थान फोटो- 16 सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में मंगलवार को जदयू नेता व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार पहुंचे । मंदिर में बाबा हरिहरनाथ का दर्शन, रुद्राभिषेक व पूजा अर्चना की । सोनपुर। जदयू नेता व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार मंगलवार को अचानक पटना से सोनपुर पहुंचे । वे यहां के प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर गए। उन्होंने बाबा हरिहरनाथ का दर्शन कर पूजा-अर्चना की । मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सुशीलचन्द्र शास्...