पटना, जनवरी 2 -- बिहार के लोगों में धार्मिक चेतना और सनातन के प्रति आस्था प्रबल हो रही है। अंग्रेजी नववर्ष की सुबह जहां पहले पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थलों पर भीड़ दिखती थी, वहीं इस बार प्रदेश के लगभग हर छोटे-बड़े मंदिर और देवालय में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। भीड़ में युवाओं की संख्या ज्यादा रही। यह बातें शुक्रवार को बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि 18 सितंबर को धार्मिक न्यास पर्षद की ओर से आयोजित समागम और सम्मेलन का सकारात्मक प्रभाव अब दिखने लगा है। एक जनवरी को राज्य के सभी 38 जिलों में यही तस्वीर रही। बैकठपुर शिव मंदिर, मां पटनदेवी, हनुमान मंदिर पटना जंक्शन, दरभंगा हाउस काली मंदिर से लेकर सिद्धेश्वरी काली मंदिर और गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना क...