वरीय संवाददाता, मई 16 -- Bihar Top News: बिहार में अपने मीठे स्वाद के लिए मशहूर लीची की खेती करने वाले किसानों के लिए एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। राज्य में लीची की फसल पर एक बेहद खतरनाक और आक्रामक कीट 'लीची स्टिंक बग' का प्रकोप मंडराने लगा है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU), सबौर के वैज्ञानिकों ने लीची के पेड़ों पर इस जानलेवा कीट के प्रकोप को चिह्नित किया है। इस कीट के हमले से लीची की पूरी फसल के बर्बाद होने की आशंका पैदा हो गई है, जिससे किसानों की टेंशन काफी बढ़ गई है।बचाव के लिए बनी टास्क फोर्स किसानों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए कृषि विभाग तुरंत अलर्ट मोड में आ गया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन लीची, BAU-सबौर और राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को मिलाकर एक 'संयुक्त ...