बिहार के लिए नई ट्रेन चलाने की मांग, सांसद-विधायक को सौंपा ज्ञापनबिहार के लिए नई ट्रेन चलाने की मांग, सांसद-विधायक को सौंपा ज्ञापन
सहारनपुर, जून 18 -- सहारनपुर। पूर्वांचल युवा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सहारनपुर सांसद इमरान मसूद एवं नगर विधायक राजीव गुंबर से मुलाकात कर सहारनपुर से वाया गोरखपुर, सिवान और छपरा होते हुए बिहार के लिए नई ट्रेन संचालित किए जाने की मांग की। समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि सहारनपुर और आसपास के क्षेत्रों में पूर्वांचल एवं बिहार के बड़ी संख्या में लोग निवास करते हैं। उन्हें अपने गृह जनपदों तक आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रत्यक्ष रेल सेवा उपलब्ध न होने के कारण यात्रियों को कई बार ट्रेन बदलनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त खपत होती है। सांसद इमरान मसूद ने समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि वह इस मांग को रेलवे मंत्रालय के समक्ष मजबूती से उठाएंगे तथा एक माह के भीतर सकारात्मक प्रयास कर समाधान कराने का प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.