नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता मंगलवार को बिहार में होने वाले मतदान के चलते दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ रविवार को दो प्रमुख स्टेशनों पर देखने को मिली। नई दिल्ली एवं आनंद विहार स्टेशन पर बिहार जाने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए पहले ही व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। अधिकारियों के अनुसार रविवार को दिल्ली से घोषित 27 विशेष रेलगाड़ी चलाई गई जबकि 6 अघोषित विशेष रेलगाड़ियों को मांग अनुसार नई दिल्ली और आनंद विहार से चलाया गया। जानकारी के अनुसार बिहार चुनाव के पहले चरण में दिल्ली से भारी संख्या में यात्रियों ने बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए सफर किया था। इसे ध्यान में रखते हुए दूसरे चरण के चुनाव से पहले नई दिल्ली एवं आनंद विहार स्टेशन पर व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। शनिवार को दिल्ली से जहां कुल 27 विशेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.