मधुबनी, अप्रैल 25 -- Indian Railway News: गर्मियों की छुट्टियों में दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। मिथिलांचल और कोसी क्षेत्र के लोगों को अब कन्फर्म टिकट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। रेलवे ने सुपौल, निर्मली, झंझारपुर और सकरी के रास्ते दिल्ली (आनंद विहार) के लिए दो विशेष समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। यह ट्रेनें पूर्णिया कोर्ट और सहरसा से संचालित की जाएंगी, जिससे उत्तर बिहार के रेल यात्रियों को सीधा और सुलभ विकल्प मिलेगा।पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल का समय और शेड्यूल जानिए रेलवे के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, गाड़ी संख्या 05579 (पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल) 26 अप्रैल से 14 जुलाई के बीच सप्ताह में दो दिन, प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को चलेगी। यह ट्रेन पूर्णिया क...